भोपाल , जुलाई 3 -- अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में कथित चोरी की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को महायज्ञ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन में शामिल नेताओं ने भगवान श्रीराम से देश में सद्बुद्धि और सुशासन की कामना की। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान घटना को लेकर अपनी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई कीजानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित