रायपुर , जून 28 -- ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा है कि अयोध्या कभी अपवित्र नहीं हो सकती है। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बायह यह और चमकेगी।
श्री कुमार ने रविवार को यहां कहा कि अयोध्या ऐसा पवित्र स्थल है, जिसे कोई भी घटना अपवित्र नहीं कर सकती। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकरण के बाद अयोध्या और अधिक गौरव के साथ उभरेगी। वह आपातकाल स्मृति दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "अयोध्या सृष्टि का वो स्थान है, जो कभी अपवित्र नहीं हो सकता है। इस प्रकरण के बाद अयोध्या फिर से चमकेगी।"आपातकाल के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर आए संकट के समय अनेक कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र खतरे में आया तो लोगों ने भूमिगत होकर उसकी रक्षा की थी।"उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "रोज मेरा दिन इसी सोच के साथ समाप्त होता था कि पकड़े जाएंगे और जेल में जाएंगे। तीन साल बहुत कोशिश की गई, और आखिर में सरकार चली गयी। इस दौरान 198 लोग जख्मी हुए थे। इन सबको को प्रशिक्षण देने का आरोप मुझ पर लगाया। 75 से 78 तक के कष्ट सहने वालों को पुरस्कार मिला है।"उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि देश की सांस्कृतिक एकता को बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "1857 से पहले सबके पूर्वज एक थे, राम लाल और श्याम लाल। " इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ को धर्मांतरण मुक्त बनाने की कामना भी व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित