पटना , जून 04 -- बिहार में एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति जल्द होगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को 1048 पदों (प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक) पर नियुक्ति के लिए अधियाचना सौपी गई है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।बैठक में मंत्री ने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और 100 दिनों की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में मंत्री श्री पासवान ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में सफाई कर्मी, नाई, माली समेत कई कर्मियों के लिए 365 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित