, Oct. 5 -- वाशिंगटन , 05 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक नाव पर घातक हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए। यह जानकारी दक्षिणी कमान ने दी।

कमान ने 'एक्स' पर कहा, "4 अक्टूबर को दक्षिण कमान के निर्देश पर, संयुक्त कार्यबल ने वेस्टर्न हेमिस्फियर ने कैरिबियन में नशीले पदार्थों की तस्करी के स्थापित रास्तों पर चल रही एक तेज़ रफ़्तार नाव पर घातक हमला किया।"कमांन ने यह भी कहा कि इस अभियान में नशीले पदार्थों के चार तस्कर-आतंकवादी मारे गए। साथ ही बताया कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने पुष्टि की थी कि वह नाव नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित