, Oct. 14 -- माॅस्को, 14 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी वित्त विभाग ने घोषणा की है कि अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े बैंक, 'बैंक ऑफ़ अमेरिका' पर 1.21 अरब डॉलर से ज़्यादा का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना बैंक के धनशोधन-रोधी एवं प्रतिबंधों के नियमों का पालन करने वाली प्रणाली में बड़ी कमियों के कारण लगाया गया है।

वित्तीय अपराध प्रवर्तन नेटवर्क (फिनसेन) ने कहा कि बैंक ने जानबूझकर बैंक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन किया और पांच अरब डॉलर से ज़्यादा के संदिग्ध लेन-देन की समय पर जानकारी नहीं दी। इनमें एक अरब डॉलर से ज़्यादा का लेन-देन प्राथमिकता वाले वित्तीय-जोखिम वाली श्रेणियों से जुड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित