वॉशिंगटन/तेहरान , अप्रैल 10 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार शाम ईरान को चेतावनी दी कि वह हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों से 'शुल्क वसूलने की गलती नहीं करे । यह चेतावनी तब आयी है, जब इससे पहले ट्रम्प खुद यहां से टोल वसूलने का इरादा जता चुके हैं।

श्री ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "ऐसी रिपोर्टें हैं कि ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें। अगर ऐसा कर रहे हैं तो इसे अभी बंद कर दें!"उनकी यह टिप्पणी सोमवार को पत्रकारों के साथ हुई पिछली ब्रीफिंग के बाद आयी है। इसमें उन्होंने खुद हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए अमेरिका के टोल वसूलने में शामिल होने का विचार पेश किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित