गुवाहाटी , मई 12 -- भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे।

समारोह में शामिल होने के बाद राजदूत ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के साथ हाथ मिलाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी और असम-अमेरिका के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित