तेहरान , मार्च 05 -- अमेरिकी हमले में ईरान की राजधानी तेहरान में गुरुवार को 12,000 सीटों वाला एक स्पोर्ट्स स्टेडियम नष्ट हो गया।
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्टेडियम मुख्य रूप से वॉलीबॉल मैचों की मेजबानी करता था और पश्चिमी तेहरान के आजादी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भीतर स्थित था।
रिपोर्ट में कहा गया कि इस हमले में ईरान के साइक्लिंग फेडरेशन का छात्रावास और नई इमारत के साथ-साथ एक मुख्य स्विमिंग पूल और कॉम्प्लेक्स में स्थित रोइंग (नौकायन) फेडरेशन के कुछ हिस्से भी नष्ट हो गए।
तस्नीम के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका ने गुरुवार को दक्षिण तेहरान में 'बेसात' नामक एक अन्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी निशाना बनाया, जहाँ लड़ाकू विमानों से सात मिसाइलें दागी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित