तिरुवनंतपुरम , अगस्त 14 -- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और तकनीकी बदलाव का समाधान निकालने के क्षेत्र में काम करने वाली अमेरिका की प्रमुख कंपनी यूएसटी ने केरल के तिरुवंतपुरम में आयोजित होने वाली जेनसिस 2.0 ग्लोबल 'कैप्चर-द-फ्लैग' (सीटीएफ ) प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू कर दिये हैं। यह प्रतियोगिता कंपनी के जेनसिस 2.0 एआई और साइबर सिक्योरिटी पर आधारित होगी।

इस प्रतियोगिता में कुल 10 लाख रुपये से ज़्यादा का इनाम दिये जाएंगे, जिसमें जीतने वाली टीम के लिए दो लाख रुपये का नकद इनाम भी शामिल है।

इस साल की प्रतियोगिता का विषय और स्तर कंपनी की ओर से एआई और साइबर सुरक्षा कौशल विकसित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों को दर्शा रहा है। इसके लिए प्रतियोगियों के सामने ऐसी चुनौतियां रखी गयी हैं, जो आधुनिक एंटरप्राइज़ सुरक्षा माहौल की नकल करते हैं। पारंपरिक 'कैप्चर-द-फ्लैग' प्रतियोगिताओं के उलट जेनक्राइस 2.0 सीटीएफ को एक वास्तविक 'अटैक-सरफेस डिस्कवरी मॉडल' के आधार पर डिज़ाइन किया गया है। इसमें हिस्सा लेने वालों को एक टारगेट डोमेन दिया जाएगा और उन्हें ऐसी प्रयोग के ज़रिए कमज़ोरियों का पता लगाने की चुनौती दी जाएगी, जिनमें यथार्थवादी टोह, वेब सुरक्षा, क्लाउड सुरक्षा और एआई सुरक्षा शामिल होंगी।

यह प्रतियोगिता ऑनलाइन क्वालिफाइंग राउंड के साथ शुरू होगी, जिससे दुनिया भर के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें 'जेनसिस 2.0 एआई और साइबर सुरक्षा सम्मेलन' के ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगी। यह सम्मेलन पांच और छह सितंबर को तिरुवनंतपुरम में यूएनटी परिसर में आयोजित की जाएगी।

इस सम्मेलन में तेज़ी से बदलते साइबर सुरक्षा के माहौल पर केंद्रित मुख्य सत्र, तकनीकी बातचीत, विशेषज्ञों की वर्कशॉप, पैनल चर्चा, नवाचार प्रदर्शनी, एआई और साइबर सुरक्षा विलेज और व्यावहारिक अनुभव शामिल होंगे। जेनसिस 2.0 ग्लोबल सीटीएफ में कुल 10 लाख रुपये से ज़्यादा की इनाम राशि है, जिसमें जीतने वाली टीम के लिए दो लाख रुपये का नकद इनाम और प्रमुख साइबर सुरक्षा साझेदारों की ओर से आठ लाख रुपये के वाउचर और इनाम शामिल हैं। जेनसिस 2.0 ग्लोबल 'कैप्चर-द-फ्लैग' प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण अब शुरू हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित