वाशिंगटन , मार्च 29 -- अमेरिका में वर्तमान में 48 रूसी नागरिक विभिन्न जेलों में बंद हैं, जो देश की जेलों में बंद सभी विदेशी नागरिकों का लगभग 0.2 प्रतिशत है।
विधि विभाग के संघीय जेल ब्यूरो (बीओपी) की प्रेस सेवा ने संवाद समिति रिया नोवोस्ती को यह जानकारी दी है। फिलहाल अमेरिकी गोपनीयता कानूनों के तहत प्रतिबंधों का हवाला देते हुए इन व्यक्तियों के नाम और व्यक्तिगत विवरण का खुलासा नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित