, Oct. 22 -- माॅस्को, 22 अक्टूबर (स्पुतनिक) अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब में लगातार हो रहे हूती हमलों को देखते हुए -आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया है। यह जानकारी स्पुतनिक ने सीबीएस न्यूज रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को दी।
रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में स्थित अन्य अमेरिकी दूतावासों ने सीमित कामकाज के तहत अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है लेकिन सऊदी अरब फिलहाल खाड़ी का एकमात्र ऐसा देश है जहां से लोगों को वापस जाने का आदेश दिया गया है।
यह कदम सऊदी अरब के हवाई अड्डों और ऊर्जा अवसंरचना पर हाल ही में हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद उठाया गया है। इस महीने की शुरुआत में, रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए; मरने वालों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित