, July 19 -- मॉस्को, 19 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका ने सऊदी अरब को यूरेनियम संवर्धन की प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मौजूदा मसौदा समझौते में परमाणु हथियारों के विकास को रोकने संबंधी कोई प्रतिबंधात्मक प्रावधान शामिल नहीं है।

सीएनएन ने दस्तावेजों और मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के लिए अमेरिकी सहयोग से संबंधित मसौदा समझौता अभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर का इंतजार कर रहा है, जबकि इस पर बातचीत अक्टूबर 2025 में पूरी हो गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित