चेन्नई , फरवरी 13 -- साई तेजा एम (79) और शुभम रांजने (नाबाद 48) की विस्फोटक बल्लेबाजों की बदौलत अमेरिका ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। साई तेजा एम ने 51 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 79 रनों की पारी खेली। कप्तान मोनांक पटेल 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 36 रन बनाये। शयन जहांगीर 20 रन बनाकर आउट हुये। शुभम रांजने ने 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 48 रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित