, Feb. 27 -- यरूशलम, 27 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) इजराइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा चिंताओं के कारण गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मियों और उनके परिवारों को इजराइल से बाहर जाने की अनुमति दे दी है।

दूतावास ने एक वक्तव्य में कहा कि जब तक व्यावसायिक उड़ानों का संचालन हो रहा है, तब तक व्यक्तियों को इजराइल से बाहर जाने पर विचार कर लेना चाहिए।

वक्तव्य में कहा गया है, "सुरक्षा घटनाओं के जवाब में और बिना किसी अग्रिम सूचना के", अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को इजराइल के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ यरूशलम के पुराने शहर और वेस्ट बैंक (इजराइल के कब्जे वाले और कड़े सुरक्षा नियंत्रण वाले क्षेत्र) की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने शुक्रवार सुबह दूतावास के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर उन लोगों से "आज ही" निकल जाने का आग्रह किया, जो इजराइल से बाहर जाना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित