न्यूयॉर्क , जुलाई 05 -- अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी में चार बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के हवाले से 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' ने यह जानकारी दी।
इससे पहले दिन में 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' ने खबर दी थी कि न्यूयॉर्क में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी तब हुई जब लोग अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की आतिशबाजी देख रहे थे।
घायलों की उम्र छह से 33 साल के बीच बताई जा रही है। सात घायलों की हालत स्थिर है लेकिन एक 21 साल की महिला की हालत गंभीर है। गोलीबारी की वजह अभी साफ नहीं है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित