काहिरा , फरवरी 17 -- अमेरिका के साथ हुई दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि यह बातचीत ओमान की राजधानी मस्कट में हुई पहले दौर की वार्ता से बेहतर और ज्यादा 'रचनात्मक' थी।
श्री अराघची ने मंगलवार को सरकारी प्रसारक इरिब (इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टर) के साथ विशेष बातचीत में कहा कि दिशा देने वाले सिद्धांतों पर दोनों पक्षों के बीच आम सहमति बन गयी है और जल्द ही एक संभावित समझौते का मसौदा तैयार करने की दिशा में बढ़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित