, Sept. 25 -- वॉशिंगटन, 25 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका के 23 राज्यों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को विनियमित करने की मांग की है। इन राज्यों ने अमेरिकी कांग्रेस से इस तकनीकी को नियंत्रित करने के लिए ज़रूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। यह जानकारी एबीस न्यूज़ की गुरुवार की रिपोर्ट से पता चली।

रिपोर्ट के अनुसार, इस आह्वान का नेतृत्व 23 राज्यों, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया और अमेरिकी समोआ के अटॉर्नी जनरल कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं के हस्ताक्षर वाले एक पत्र का हवाला देते हुए एआई के लिए नियम और सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाने की अपील की है।

रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में कहा गया है, "हाल की घटनाओं से पता चलता है कि बिना नियंत्रण वाली एआई अमेरिकियों के लिए खतरा उत्पन्न कर रही है और जल्द ही हमारी वित्तीय प्रणाली,महत्वपूर्ण अवसंरचना और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। भविष्य की आपदाओं को रोकने के लिए तुरंत संघीय निगरानी की आवश्यकता है।"हाल के हफ़्तों में, एआई से जुड़े जोखिमों को लेकर सार्वजनिक बहस छिड़ गई है। एंथ्रोपिक के दो कर्मचारियों ने यह राय ज़ाहिर की कि इस बात की 10 प्रतिशत संभावना है कि एआई अगले दशक में मानवता को खत्म कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ज़्यादा शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल के विकास को वैश्विक स्तर पर धीमी करने की मांग की। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस विचार का समर्थन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित