हवाना , जुलाई 07 -- क्यूबा में सोमवार को पूरे देश में बिजली आपूर्ति बाधित रही। देश पहले से ही ऊर्जा संकट से जूझ रहा है और ईंधन की आपूर्ति पर अमेरिका की प्रभावी नाकेबंदी ने इस संकट को और बढ़ा दिया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबा के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि देश का बिजली ग्रिड पूरी तरह से ठप हो गया है। इसकी वजह से पूरे देश अंधेरे में डूब गयाऊर्जा मंत्री विसेंटे लेवी ने कहा कि अधिकारी बिजली बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने पहले ही आपातकाल "माइक्रोसिस्टम" चालू कर दिए हैं, जो ज़रूरी सेवाओं को बिजली देते हैं। पिछले कुछ सालों में क्यूबा में कई बार पूरे देश में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है क्योंकि देश का पुराना बिजली ढांचा बढ़ी हुई मांग पूरी करने में असमर्थ रहा है।
इस साल देश में बिजली का संकट उस समय और गहरा गया जब अमेरिका ने क्यूबा को तेल आपूर्ति करने वाली मुख्य कंपनियों को आपूर्ति रोकने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च में एक हफ़्ते में कम से कम दो बार पूरे देश में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ईंधन आयात रोकने के लिए अमेरिका की आलोचना की और आरोप लगाया कि वाशिंगटन दम घोंटकर सामाजिक विस्फोट कराने की कोशिश कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित