इस्लामाबाद , जून 23 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता के बाद अमेरिका और ईरान अगले 60 दिनों में परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइलों और ईरान की जब्त की हुई विदेशी संपत्तियों से जुड़े मुद्दों पर तकनीकी स्तर की बातचीत करेंगे।
श्री शरीफ ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि दोनों पक्ष स्थायी समझौते तक पहुंचने के लिए वार्ता को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाल में हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अगले 60 दिनों में दीर्घकालिक समझौते का रूप ले सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित