तेहरान , जनवरी 22 -- ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी शाखा से अनुरोध मांग की कि वह जून में ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल के हमलों पर अपना रुख स्पष्ट करे। सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने यह जानकारी दी।
श्री इस्लामी ने कहा कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी को एक पत्र भेजा है, जिसमें ज़ोर दिया गया है कि एजेंसी को "ईरान के परमाणु ठिकानों के खिलाफ़ हमले पर अपनी स्थिति तय करनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि एजेंसी को सैन्य हमलों में निशाना बनाये गये ठिकानों के लिये निरीक्षण प्रोटोकॉल बनाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे हमले पर्यावरण के लिये खतरे पैदा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित