, April 11 -- मास्को, 11 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) लेबनान ने अमेरिकी मध्यस्थों के माध्यम से इजरायल से वार्ता से पहले अपने क्षेत्र पर हमले रोकने का अनुरोध किया है। यह जानकारी एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से शनिवार को दी।

प्रकाशन ने दो जानकार सूत्रों का हवाले से कहा कि अमेरिका ने लेबनान के अनुरोध का समर्थन किया है और इजरायल से इसे स्वीकार करने की मांग की है लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक इस मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

गुरुवार को श्री नेतन्याहू के कार्यालय ने घोषणा की कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल को लेबनान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया है जिसका उद्देश्य शिया आंदोलन हिजबुल्लाह को हथियार विहीन करना और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करना है।

ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम होने के बाद हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल के खिलाफ़ अभियान रोक दिया। लेकिन इज़रायल द्वारा बुधवार को बेरूत और दक्षिणी लेबनान के शहरों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए जाने के बाद, हिज़्बुल्लाह ने फिर से शत्रुता शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित