अमेठी, मई 24 -- उत्तर प्रदेश में अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर समेत दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर खंडहर में छिपाकर रखी गई चार चोरी की मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह अमेठी, सुलतानपुर और प्रतापगढ़ में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर नंबर प्लेट बदलकर वाहनों को ठिकाने लगाता था।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के अनुसार ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत रविवार को थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मंगलम अण्डरपास के पास सुलतानपुर की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ की गयी।पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम-पता रोशन अहमद पुत्र इन्तजार अहमद निवासी ग्राम भीखीपुर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी बताया।बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आकाश गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी ग्राम गल्लामंडी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी बताया।मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस के कागज मांगने पर दिखा न सके।
रोशन अहमद थाना मुसाफिरखाना में दर्ज मुकदमा उप्र गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी है। जिसके विरुद्ध पूर्व में चोरी के कई अभियोग पंजीकृत है। जिसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए जिसमें से एक मोबाइल फोन रियल मी चोरी का बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित