अमेठी , अक्टूबर 30 -- अमेठी जिले के भाले सुल्तान थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए अधेड़ का शव शुक्रवार को गोमती नदी में मिलने से सनसनी फैल गई।

कोटवा के पास नदी में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान किया।

जिले के थाना भाले सुल्तान के महमद पुर गांव निवासी राममनोहर यादव (45) दो दिन पूर्व घर से अचानक गायब हो गए थे।परिजनों ने राम मनोहर को आस पास के संभावित स्थानों पर तलाश किया, जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिला तो परिजन थाने पहुंच कर आप बीती पुलिस को सुनाया।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस गायब राम मनोहर को ढूंढ रही थी कि शुक्रवार को सुबह गोमती नदी के किनारे शव मिलने की सूचना मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित