अमेठी , फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार को पुलिस हिरासत में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाए जा रहे एक अभियुक्त के फरार होने से हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार जामों थाना क्षेत्र के धनेपुर गांव निवासी सत्यम सिंह को एक विवाद के मामले में शांति भंग की आशंका में चालान किया गया था। पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान मौका पाकर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

अभियुक्त के भागते ही पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस ने कस्बे सहित आसपास के गांवों और खेतों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में लगातार छापेमारी की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक जामों विनोद सिंह ने बताया कि शांति भंग में चालान किया गया अभियुक्त मेडिकल के दौरान भाग गया है। उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित