अमेठी , अक्टूबर 30 -- सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में अमेठी के जामो ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राम कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
उन पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेने, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में भ्रामक और त्रुटिपूर्ण आख्या लगाने तथा परिवार रजिस्टर के रखरखाव में अनियमितता समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें शुकुल बाजार ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध किया है। मामले की विभागीय जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी शुकुल बाजार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित