अमेठी , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार को जामों थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के पास शारदा सहायक खंड-49 नहर से बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई एवं जांच में जुट गई है।
जिले के जामो थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के पास कल देर रात शारदा सहायक खंड 49 नहर में एक व्यक्ति का शव बोरे में बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव को देखते ही स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक जामों विनोद सिंह ने बताया कि शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। चेहरा साफ नहीं दिखाई पड़ रहा है। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग चालीस वर्ष प्रतीत हो रही है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित