मुंबई , अगस्त 20 -- मेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी आगामी थिएटर फिल्म 'वाइब' का नया टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म अपने अनोखे किरदारों और दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है। पोस्टर के साथ ही यह सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर इस अनोखी चौकड़ी के साथ क्या होने वाला है।

नए पोस्टर में प्रीति जिंटा दमदार बॉस-लेडी के अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर से संकेत मिलता है कि चारों किसी ऐसी मुसीबत में फंस चुके हैं, जो अब उनके नियंत्रण से बाहर हो चुकी है।

'वाइब' की कहानी दो जिगरी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सीधी-सादी जिंदगी अचानक एक अनजान और हाई-एनर्जी एडवेंचर में बदल जाती है। यह सफर न केवल उनकी जान बचाने की काबिलियत की परीक्षा लेता है, बल्कि उनकी दोस्ती को भी कसौटी पर खड़ा करता है।

कुणाल खेमू ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नवोदित अभिनेत्री वंशिका धीर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित