अजमेर , फरवरी 16 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और अमृता हाट मेला जैसे आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

श्री चौधरी जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग अजमेर द्वारा 16 से 22 फरवरी तक आयोजित इस प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले (अमृता हाट) के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने यह आयोजन महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा, कौशल और आत्मनिर्भरता को मंच प्रदान करते हैं तथा ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देते हैं।

उन्होंने प्रदर्शनी में भाग ले रही महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया, उनके उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनके उद्यमशील प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फाल्गुन के रंग, नारी के संग, सशक्तिकरण से खुशियों की उमंग" की थीम इस आयोजन की भावना को साकार करती है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारीगण, कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित