श्रीगंगानगर , अगस्त 01 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में पंजाब के अमृतसर जिले से हेरोइन लाकर बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम मनोज भाटी (26) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 19.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और इसकी बिक्री के 55 हजार रुपए बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर मनोज ने बताया कि वह अमृतसर से हेरोइन लाकर बेचता है। वह खुद भी नशा करने का आदी है। पिछले दिनों वह अमृतसर जाकर 100 ग्राम हैरोइन लेकर आया था। उसने करीब 80 ग्राम हेरोइन बेच दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित