अमृतसर , सितंबर 07 -- पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर हथियारों तथा नशीले पदार्थों की खेप हासिल कर आगे आपूर्ति करते थे।

इस संबंध में घरिंडा थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के साथ नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच का उद्देश्य सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित