अमृतसर , मार्च 15 -- सीमा पार संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
इस ऑपरेशन के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गयी है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों से बरामद हथियारों में दुर्लभ तीसस पिस्तौल (तुर्की सीरीज) सहित छह अत्याधुनिक पिस्तौल, 60 कारतूस 3.513 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ संबंधों का खुलासा हुआ है, जो भारत-पाक सीमा के पास हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति में मदद कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित