अमृतसर , फरवरी 22 -- पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस कारतूस के साथ पांच आधुनिक पिस्तौल बरामद कीं ।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे और उनके कहने पर अपराधिक लोगों को आगे सप्लाई करने के लिए अवैध हथियारों की खेप पहुंचा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित