अमृतसर , अप्रैल 30 -- विशेष सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मनावाला के पास से छह किलोग्राम हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई स्थित हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा था। इस हैंडलर की पहचान अंतरप्रीत सिंह (सुल्तानविंड) के रूप में हुई है, जो नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित