अमृतसर , सितंबर 29 -- पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियार और मादक पदार्थों की कथित तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन, दो ए के राइफल, चार मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और राज्य में आगे आपूर्ति के लिए अवैध हथियार तथा मादक पदार्थ हासिल कर रहे थे।

इस संबंध में अमृतसर के घरिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित