जगदलपुर , मई 13 -- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 मई को बस्तर जिले के ग्राम नेतानार के दौरे आयेंगे।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री शाह इस दौरान वहां तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ भोजन करेंगे और रात्रि विश्राम भी नेतानार गांव में ही करेंगे।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे कार्यक्रम की लगातार निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि श्री शाह 19 मई को जगदलपुर के एक निजी होटल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित