नयी दिल्ली , मार्च 30 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा उन पर नक्सलवादियों के समर्थन करने का आरोप लगाया।

श्री शाह ने सोमवार को लोकसभा में वामपंथ उग्रवाद से देश को मुक्त करने के प्रयास को लेकर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि श्री गांधी कई बार नक्सली समर्थकों के साथ दिखे है। उन्होंने नक्सली समर्थकों के साथ राहुल मंच साझा किया। उन्होंने नक्सलवाद का समर्थन किया। नक्सली नेता हिडमा के मारे जाने के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदार्थ हुए जिसका वीडियो श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नक्सलवाद का समर्थन किया है। नक्सली हिंसा में मारे जाने वाले लोगों की दोषी कांग्रेस की वामपंथी विचारधारा है। कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा। उनको जनता की अदालत में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा " हमने धमाके करने बालों को समाप्त किया तो अब विकास हो रहा है। वर्ष 2014 के बाद साफ़ नीति बनी और यह तय हुआ कि गैरकानूनी काम नहीं चलेगा। राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाकर सुरक्षा को मजबूत किया। सभी एजेंसियों के साथ सामंजस्य काम किया। अब पहले जहाँ राज्य उपस्थित नहीं वहाँ उपस्थित है। सरकार की योजना हर गाँव तक पहुँच चुका है।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने नक्सलवादियों को बचाकर रखा जबकि कई राज्यों में 2024 से पहले नक्सलवाद खत्म हो चुकी थी। जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ में सरकार बदली और भाजपा की सरकार रणनीति बदली और नक्सलवाद को समाप्त करने का कम किया। उन्होंने नक्सल प्रभावित जिले मात्र अब दो बचे हैं। पिछले चार साल छह सौ सीएपीएफ कैंप बनाकर सुरक्षा चुस्त दुरुस्त कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि तीन साल के अंदर सात 306 मारे गए 4839 ने आटलसर्मपण किया। जो वार्ता करना चाहता है उससे वार्ता करनी और जो गोली चलाए उसपर गोली चलाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे अभियान का नेतृत्व गृह मंत्रालय कर नक्सलवाद को समाप्त करने काम किया है। कई राज्यों में अलग अलग राज्यों में नक्सलवाद के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट अभियान में 21 से ज़्यादा दिन अभियान चला जिससे महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ तेलंगाना में माओवाद को ख़त्म किया गया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के पालित ब्यूरो और सेंटर कमिटी मेंबर समाप्त हो चुके हैं। अब हम कह सकते हैं अब देश नक्सल मुक्त हो चुका है। मुख्य हथियारी माओवादी अब समाप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने में भी नक्सलवाद का समर्थन किया वह भी पाप के उतने ही भागीदार हैं जितने बन्दूक से पाप किया है। सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास करने और उस इलाके के लोगों को रोजगार देने का कम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित