चंडीगढ़ , नवंबर 1 -- ) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा इंतजामों के चलते रविवार को शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि लोगों को कई किलोमीटर लंबे जाम का सामना करना पड़ा।

सेक्टर-9 से मध्य मार्ग, सेक्टर-8, सेक्टर-7 और डिवाइडिंग रोड पर यातायात का दबाव काफी अधिक देखने को मिला। इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। कार्यालयों, बाजारों और अपने गंतव्य की ओर जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित