कोल्हापुर (महाराष्ट्र) , जून 20 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "शिवसेना प्रमुख" कहकर संबोधित किया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।
इस बयान को शिवसेना के नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद और हाल ही में छह सांसदों के पाला बदलने की खबरों के बाद उपजे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री अंबाबाई मंदिर विकास योजना के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए, श्री शाह ने परोक्ष रूप से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का परिचय "शिवसेना प्रमुख" के रूप में कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित