पटना , मई 15 -- जनता दल यूनाईटेड (जदयू) विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं श्रद्धाजंलि अर्पित की।

मंत्री श्री कुमार ने इस अवसर पर कहा कि भारत माता के इस वीर सपूत ने अपने अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। अपने साथी अमर शहीद भगत सिंह और शिवराम राजगुरु के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। अमर शहीदों का यह बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित