अमरोहा , अक्टूबर 11 -- वर्ष 1857 की क्रांति के प्रणेता धनसिंह कोतवाल जयंती के उपलक्ष्य में 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में जन्मोत्सव माह मनाया जाएगा।
इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमरोहा में भी इस अभियान को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने की संभावनाओं के बीच क्रांतिकारी के ऐतिहासिक योगदान, साहस और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित