पटना , अक्टूबर 22 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद अशफाकउल्ला खां की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अशफाकउल्ला खां का अदम्य साहस, देशप्रेम और सर्वोच्च बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

श्री चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि अशफाकउल्ला खां ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और देश के प्रति अटूट समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित