अमरोहा , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश और जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।
जिले में शुक्रवार के बाद रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से धान की पकी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। आधिकारिक सूत्रों ने 'सचेत' ऐप के हवाले से चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अमरोहा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे कटाई के मुहाने पर खड़ी फसल के पूरी तरह खराब होने की आशंका से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित