अमरोहा , मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को चौहड़पुर गांव निवासी रिजवान नामक युवक अपने साथ ले गया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
किशोरी के भाई द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा किशोरी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित