अमरावती , फरवरी 23 -- महाराष्ट्र के अमरावती जिले में धरणी तालुका के शिवझिरी घाट सेक्शन में रविवार शाम एक पिकअप गाड़ी के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सभी पीड़ित कंजोली और रानीगांव गांवों के रहने वाले थे, जो शाम को मध्य प्रदेश के देड़तलाई में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर के लौट रहे थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गाड़ी शिवझिरी गांव के पास एक ढलान पर चढ़ रही थी और अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह पीछे की ओर लुढ़कने लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित