जम्मू , अगस्त 07 -- श्री अमरनाथ यात्रा के 926 यात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।
अधिकारियों के अनुसार 926 यात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 42 गाड़ियों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित