अनूपपुर , जनवरी 24 -- मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन सगी मासूम बहनों की मौत हो गई।
अमरकंटक पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंगली क्षेत्र खजुरवार में कल दोपहर सीमेन्ट-सरिया से लदे ट्रेक्टर के कच्ची सड़क में पलट जाने से उसमें सवार 3 सगी अबोध बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियों की पहचान काव्या महोबे (6), अनामिका (3) और अंशिका (3 माह) के तौर पर हुई है।
तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। ट्रेक्टर में सवार तीनों बच्चों की मां रुक्मणी बाई महोबे को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमरकंटक पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित