चित्तौड़गढ़ , सितंबर 03 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में जौहर स्मृति संस्थान ने मुगलों से अपनी अस्मिता बचाने के लिए जौहर करने वाली महिलाओं को डरपोक बताने वाले अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।

संस्थान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद पुलिस अधीक्षक को दिये ज्ञापन में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के विरुद्ध मामला दर्ज करके उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के बाद मामला दर्ज करके उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित