सांगली (महाराष्ट्र) , अक्टूबर 09 -- अभिनेत्री, फिल्म निर्माता एवं मराठी नाटककार सई परांजपे को रंगमंच और सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 58वें 'विष्णुदास भावे गौरव' पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
अखिल भारतीय नाट्य विद्यामंदिर समिति (एबीएनवीसी) के अध्यक्ष शरद कराले ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सुश्री परांजपे को नाटकों, मराठी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में बतौर अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखिका उनके शानदार योगदान के लिए चुना गया है।उन्हें इस पुरस्कार में 30,000 रुपये नकद, एक शॉल, श्रीफल और सोने की परत वाला 'मानचिह्न' (सम्मान पत्र) दिया जायेगा। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आगामी पांच को 'रंगभूमि दिवस' पर आयोजित किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित