मुंबई , सितंबर 24 -- हिंदी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में अपनी यादगार सहायक और हास्य भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का गुरूवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।
कैंसर से पीड़ित मुश्ताक खान को तबीयत बिगड़ने के बाद नानावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी सिनेमा और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित