नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- बंगाली अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी को भारतीय सिनेमा और कला में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर अभिनेता ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रसेनजीत ने एक वीडियो संदेश में कहा, "मैं वास्तव में शुक्रगुज़ार और आभारी हूँ कि भारत सरकार ने मुझे पद्म श्री से सम्मानित किया है। मैं पिछले 40 वर्षों से काम कर रहा हूँ और मेरे आस-पास के लोगों, निर्माता, निर्देशक और सह-कलाकारों ने मेरी इस यात्रा में योगदान दिया है। यह केवल मेरी उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने मुझे 'प्रसेनजीत चटर्जी' बनाया। राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।"गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित